AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 21 March 2020

9वीं और 11वीं के विद्यार्थी घर से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

9वीं और 11वीं के विद्यार्थी घर से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

खण्डवा 21 मार्च, 2020 - प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रारंभ की गई है। रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि वे अपना लॉगइन आईडी से विमर्श पोर्टल पर 23 मार्च तक परीक्षा परिणाम अपलोड करें। नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी से बचाव के लिये सभी विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है।
   परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल www.vimarsh.mp.gov.in के होम पेज पर उपलब्ध रहेगा। स्कूलों का अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों से कहा गया है कि स्कूल में न आयें। घर पर ही फोन अथवा लैपटॉप पर विकासखण्ड, विद्यालय तथा कक्षा के चयन के बाद परीक्षा परिणाम देखें। 

No comments:

Post a Comment