AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 18 March 2020

नोवल कोरोना वायरस ‘‘कोविड-19’’ विषय पर सजीव फोन-इन कार्यक्रम 19 मार्च को

नोवल कोरोना वायरस ‘‘कोविड-19’’ विषय पर सजीव फोन-इन कार्यक्रम 19 मार्च को

खण्डवा 18 मार्च, 2020 -  ‘‘नोवल कोरोना वायरस कोविड-19’’ विषय के संबंध में आशा कार्यकर्ताओं के लिए सजीव फोन-इन कार्यक्रम ‘‘हैलो आषा‘‘ 19 मार्च को आयोजित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 1.15 बजे 2.15 तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा । इस दौरान राज्य स्तरीय विषय विषेषज्ञों द्वारा ‘‘नोवल कोरोना वायरस कोविड-19’’ में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता दूरभाष क्रमांक 0755-2660902, 2660903 पर फोन कर सवाल पूछ सकती है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले की सभी आशा व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को अपने गांव के ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर अवश्य सुने तथा स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को भी सुनने के लिए प्रेरित करें। 

No comments:

Post a Comment