बाल संरक्षण सप्ताह के तहत षिक्षा महाविद्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 10 जनवरी, 2020 - बाल संरक्षण सप्ताह अंतर्गत दिनांक 10 जनवरी 2020 को शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खंडवा में विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मीना कांता इक्का, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद नगर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गणेश कनाडे परामर्शदाता श्री राजकुमार साहू आईसीपीएस तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन श्री गणेश कनाडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किशोर न्याय अधिनियम लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम श्रम अधिनियम बाल विवाह अधिनियम सुरक्षित स्पर्श तथा सुरक्षित स्पर्श के संबंध में उपस्थित समस्त छात्राओं को चलचित्र के माध्यम से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक श्रीमती इक्का द्वारा बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बाल संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के समस्त छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंद नगर के छात्र जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थी तथा प्राध्यापक इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्हें अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों शिक्षक शिक्षिकाओं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान संस्था में निवासरत सभी बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

No comments:
Post a Comment