खुषियों की दास्ताँ
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से भावना आत्मनिर्भर हुई
खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - खण्डवा शहर के बड़ाबम निवासी भावना कुमलानी कुछ माह पूर्व तक अपने घर पर ही कपड़े सिलकर परिवार का पालन पोषण करती थी। पति पत्नि मिलकर भी इतना नही कमा पाते थे कि बच्चों के साथ अच्छी तरह अपना जीवन यापन कर सके। भावना खुद का व्यवसाय शुरू कर आगे बढ़ना चाहती थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह ऐसा नही कर पा रही थी।
एक दिन भावना को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली तो वह अपने पति राकेष कुमलानी के साथ जिला उद्योग विभाग कार्यालय गई जहां उसे बताया गया कि रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय के लिए उसे 1 लाख रू. का लोन मिल सकता है। जिस पर उसने खुषी खुषी सहमति दे दी। कुछ ही दिनों में भावना का 1 लाख रू. का ऋण भारतीय स्टेट बैंक गांधी भवन से स्वीकृत हो गया। अब भावना खण्डवा के मुख्य बाजार में रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय संचालित कर रही है। भावना बताती है कि अब वह बहुत खुष है तथा बढ़ी हुई आय से अपने परिवार का जीवन स्तर सुधारने में लगी है।
No comments:
Post a Comment