AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 January 2020

रेडिमेड गारमेंट का व्यवसाय शुरू किया तो, फरहान के घर में आई खुषहाली

 खुषियों की दास्ताँ
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से

रेडिमेड गारमेंट का व्यवसाय शुरू किया तो, फरहान के घर में आई खुषहाली

खण्डवा 8 जनवरी, 2020 - खण्डवा जिले के ग्राम पुनासा निवासी फरहान तेली खत्री पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद रेडिमेड गारमेंट का व्यवसाय शुरू करना चाहता था, लेकिन पूंजी की कमी के कारण वह ऐसा नही कर पा रहा था। फरहान ने अखबारों में पढ़ रखा था कि सरकार स्वरोजगार के लिए ऋण देती है, सो उसने जिला उद्योग केन्द्र जाकर उसने पूछताछ की। वहां उसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली, तो उसने रेडिमेड गारमेंट के व्यवसाय के लिए आवेदन कर दिया।
       कुछ ही दिनों में फरहान का ऋण प्रकरण स्वीकृत होकर पंजाब नेषनल बैंक पुनासा शाखा पहुंच गया, जहां से उसे 3 लाख रूपये का ऋण स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मिल गया, जिससे उसने पुनासा में रेडिमेड गारमेंट की अपनी दुकान शुरू कर दी। धीरे धीरे दुकान चलने लगी और आय बढ़ने लगी, जिससे अब फरहान बहुत खुश है। फरहान बताता है कि उसकी रोजी रोटी की चिंता अब दूर हो गई है। वह बताता है कि रेडिमेड गारमेंट की दुकान संचालित कर हर माह उसे 20-25 हजार रू. की नियमित आय हो जाती है, जिससे उसके परिवार का पालन पोषण वह बेहतर ढंग से कर पाता है।

No comments:

Post a Comment