AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 10 January 2020

एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वी एवं 9वी में प्रवेष हेतु जमा करें आवेदन

एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वी एवं 9वी में प्रवेष हेतु जमा करें आवेदन

खण्डवा 10 जनवरी, 2020 - आयुक्त, आदिवासी विकास म.प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खंडवा जिलें में संचालित विशिष्ट संस्था एकलव्य विद्यालय रोशनी, आवासीय विद्यालय आशापुर एवं कन्या शिक्षा परिसर खेडी, रजूर, आशापुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राऐं MPTAAS पोर्टल दी गयी लिंक https://www.tribal.mp.gov.in /mptaasschool /SchoolStudent /PreExamRegistration /mpsarasregistration पर जाकर आवेदन कर सकते है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेष रघुवंषी ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा इसके लिए पात्र होगे एवं संबंधित का हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा हेतु 9 जनवरी 2020 से आवेदन कर सकते है। जिन अनुसूचित जनजाति, छात्र-छात्रा का MPTAAS हितग्राही प्रोफाइल पंजीयन नहीं हुआ वे 27 जनवरी के पूर्व पंजीकृत होकर आवेदन कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment