AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 3 August 2019

गत 24 घंटों में पुनासा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज

गत 24 घंटों में पुनासा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 3 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार पुनासा में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद, पंधाना, खालवा व खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2469.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 862, हरसूद में 322 मि.मी., पंधाना में 458.8 मि.मी., पुनासा में 305 मि.मी. व खालवा में 522 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 493.9 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 3 अगस्त तक 366.7 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment