अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़ाकर 30 जून की गई
खण्डवा 16 जून, 2019 - प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ-2018 में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि 15 जून निर्धारित थी। प्रदेश सरकार द्वारा इसे बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।
No comments:
Post a Comment