हरसूद क्षेत्र में 6 मई को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित
खण्डवा 4 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए 6 मई को हरसूद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने हरसूद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में 6 मई सोमवार को सार्वजनिक संवैतनिक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय कार्यालयों के साथ साथ विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व औद्योगिक उपक्रमों पर भी लागू होगा।
No comments:
Post a Comment