AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 15 May 2019

कक्षा 10 व 12वी की परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा 10 व 12वी की परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

खण्डवा 15 मई, 2019 - बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल का परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
हायर सेकेण्डरी की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में खण्डवा के विद्यार्थी
     जारी परीक्षा परिणाम अनुसार कक्षा 12वी के कला संकाय में शासकीय बालक उ.मा.वि. हरसूद के विद्यार्थी श्री संस्कार शुक्ला पुत्र श्री रिषिराज शुक्ला ने 500 में 472 अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सेंट जोंस स्कूल के छात्र रोहन दुगाया ने वाणिज्य संकाय में 474 अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जीव विज्ञान संकाय में स्कॉलर डेन स्कूल के छात्र श्री राघव मित्तल ने 469 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है। 
हाई स्कूल की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट में खण्डवा के विद्यार्थी
हाई स्कूल परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में शासकीय हाईस्कूल सांवलीखेडा की छात्रा महक पुत्री राजेश ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर छटवां स्थान प्राप्त किया। जबकि सेंट स्टिफन स्कूल छनेरा के छात्र अभिषेक मीणा ने 492 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि इसी स्कूल के प्रखर राठौर व सरस्वती उ.मा.वि. खण्डवा की छात्रा महक अवतानी ने 490-490 अंक प्राप्त कर नोवा स्थान प्राप्त किया है। सेंट स्टिफन हाई स्कूल की छात्रा कु. निसर्ग धेरे ने 489 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया। 
हायर सेकेण्डरी की जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट 
      कक्षा 12वी की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में कला संकाय में शासकीय उर्दू हाई स्कूल परदेशीपुरा के विद्यार्थी श्री सिद्रा सिद्दिकी ने 452 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मेहजबी ने 449 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट उ.मा.वि. खण्डवा की छात्रा साक्षी राठौर ने 472 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रही, जबकि सेंट जोंस स्कूल के आकाश मालवीय ने 471 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा उत्कृष्ट उ.मा.वि. के अंकित साल्वे ने 468 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में प्रांची तंवर सेंट जोंस स्कूल ने 471 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद की अनुष्का ने 469 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कृषि संकाय में शासकीय हाई स्कूल गांधवा की छात्रा वंशिका ने 452 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। जब कि गृह विज्ञान संकाय में उर्दू हाई स्कूल खण्डवा की छात्रा आयशा ने 447 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
हाई स्कूल की जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट 
         हाई स्कूल परीक्षाओं की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में सरस्वती शिशु मंदिर वैकुण्ठ नगर के छात्र आदित्य कपिल ने 488 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , जबकि सेंट स्टिफन स्कूल छनेरा की छात्रा अदिति जैन ने 487 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान , अभिनव पब्लिक स्कूल की छात्रा सलोनी लोवंशी व अभिषेक कुमरावत तथा खालवा के शासकीय हाईस्कूल के विद्यार्थी अमन 486-486 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे है।  
रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रदर्शन
          प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी में गणित संकाय में जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा कु. साक्षी राठौर प्रथम व अंकित साल्वे तृतीय स्थान पर रहे है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय में 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा है, जबकि 10वी परीक्षा का परिणाम 97.61 प्रतिशत रहा है।

No comments:

Post a Comment