AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 May 2019

निर्वाचक नामावली विक्रय हेतु उपलब्ध

निर्वाचक नामावली विक्रय हेतु उपलब्ध
मतदाता सूची की पुस्तिका व सी.डी. की दरें निर्धारित

खण्डवा 4 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए फोटो निर्वाचक नामावली तैयार की जा चुकी है। मान्यता प्राप्त दलों तथा उनके उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य लोगों के लिए नामावली का मूल्य निर्धारित किया गया है। मांधाता हरसूद, खण्डवा व पंधाना विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली की सॉफ्टकॉपी तैयार है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सीडी का मूल्य 100 रू. निर्धारित किया गया है। इसके अलावा निर्वाचक नामावली की पुस्तिका का मूल्य 1 रू. प्रति पृष्ठ के मान से निर्धारित किया गया है। मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 10013, हरसूद की मतदाता सूची का मूल्य 10241, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 12781 व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 12673 निर्धारित है। अतिशीघ्र मतदाता सूची प्राप्त करने के लिए दर 2 रू. प्रति पृष्ठ निर्धारित की गई है। इस दर से मांधाता क्षेत्र की मतदाता सूची का मूल्य 20026, हरसूद की मतदाता सूची का मूल्य 20482, खण्डवा की मतदाता सूची का मूल्य 25562 व पंधाना की मतदाता सूची का मूल्य 25346 निर्धारित है। जिले की पूरी मतदाता सूची का सेट 1 रू. प्रति दर से 45708 रू. में उपलब्ध है तथा शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए 2 रू. प्रति पृष्ठ की दर से जिले की मतदाता सूची का मूल्य 91416 रू. निर्धारित है। कोई भी व्यक्ति कोषालय में राशि जमा कर चालान की प्रति प्रस्तुत कर जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूची प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment