AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 May 2019

प्रेक्षक श्री यादव ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

प्रेक्षक श्री यादव ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण



खण्डवा 4 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्याथियों के निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के लिए व्यय प्रेक्षक श्री के.पी. यादव को नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री यादव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एम.सी.एम.सी. कक्ष का निरीक्षण किया तथा टी.वी. अवलोकन दलों से पूछताछ की। एम.सी.एम.सी. कक्ष में लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेषिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 षिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग, लगभग 30 अधिकारी कर्मचारियों का दल कर रहा है। विभिन्न न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों, राजनैतिक कार्यक्रमों की 24 घंटे की रिकार्डिंग लगातार की जा रही है। इस दौरान निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी श्री के.के. मौर्य भी मौजूद थे। व्यय प्रेक्षक श्री यादव ने सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। 

No comments:

Post a Comment