लोकसभा निर्वाचन के सभी 11 अभ्यार्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
खण्डवा 2 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि आज थी। निर्धारित समय अपरान्ह 3 बजे तक कुल 3 अभ्यार्थियों द्वारा अपनी अभ्यार्थिता वापस लेने के बाद अब कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। सभी 11 अभ्यार्थियों को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अरूण सुभाष चंद्र यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हाथ, श्री दयाराम कोरकू बहुजन समाज पार्टी को चुनाव चिन्ह हाथी, श्री नंदकुमार सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी को चुनाव चिन्ह कमल, श्री आकाश बिर्ला मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी को चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर , श्री किशोर यादव हिन्दुस्तान निर्माण दल को चुनाव चिन्ह पानी का टेंक, श्री दारासिंह पटेल अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी को चुनाव चिन्ह आरी, रीना दामले पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक को चुनाव चिन्ह फलों से युक्त टोकरी , श्री रूकुम शाह ऑल इंडिया उलेमा कांग्रेस को चुनाव चिन्ह कलम की निब सात किरणो के साथ, श्री नारायण चंदेल निर्दलीय को चुनाव चिन्ह बोतल, श्री बाबा अब्दुल हमीद निर्दलीय को चुनाव चिन्ह टेªक्टर चलाता किसान तथा श्री भगवान सिंह प्यार सिंह निर्दलीय को चुनाव चिन्ह चाबी आवंटित किया गया है।
No comments:
Post a Comment