व्यय प्रेक्षक श्री यादव अभ्यार्थियों के व्यय लेखों का तृतीय निरीक्षण आज करेंगे
खण्डवा 16 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्याथियों के निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के लिए व्यय प्रेक्षक श्री के.पी. यादव को नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री यादव अभ्यार्थियों के व्यय लेखों का तृतीय चरण का निरीक्षण 17 मई को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। यदि नियत दिनांक को अभ्यर्थी द्वारा लेखा प्रस्तुत नही किया जाता है तो, लोक प्रतिनिधित्व की धारा 171(झ) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जाएगी। सभी अभ्यार्थियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने व्यय लेखा संधारण करने वाले प्रतिनिधियों को व्यय संबंधी समस्त जानकारी लेकर निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर भेजे।
No comments:
Post a Comment