AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 16 May 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना निर्वाचन कार्यालय व चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना निर्वाचन कार्यालय व चेकपोस्ट का किया निरीक्षण 


खण्डवा 16 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 मई को सम्पन्न होगा। निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने पंधाना का दौरा कर वहां के तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंधाना श्रीमती अनुभा जैन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान निर्देश दिए कि कम्प्यूटर कक्ष के खराब पड़े ए.सी. को तत्काल सुधरवायें। उन्होंने एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन को निर्देश दिए कि मतदान के दिन कम्यूनिकेशन कक्ष में लगे कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण पहले से दें, ताकि मतदान संबंधी जानकारी समय समय पर प्राप्त होती रहे, प्राप्त जानकारी को निर्धारित पोर्टल पर तत्काल फीड कराते रहने के लिए भी कहा। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बुरहानपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित लिंगीफाटा के स्थैतिक निगरानी दल के चैकपोस्ट का भी निरीक्षण किया तथा वहां अब तक की गई कार्यवाही तथा जप्ती की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान में चूंकि अब कम समय रह गया है, अतः सक्रिय रहकर आने जाने वाले वाहनों तथा वाहनों में जाने वाली सवारियों के दस्तावेज व सामग्री की सतत चैकिंग जारी रखे तथा 18 व 19 मई को चैकिंग की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दें। 
बोरगांव बुर्जुग में जलग्रहण कार्यो को देखा
  कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम बोरगांव बुर्जुग में जनपद पंचायत पंधाना के निर्देशन में निर्मित जल संरचनाओं के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा के जल संग्रहण के लिए बनाई जा रही इन संरचनाओं में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। 

No comments:

Post a Comment