AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 16 May 2019

मतदान के दिन 1693 वर्दीधारी तथा 1282 विशेष पुलिस अधिकारी भी रहेंगे तैनात

लोकसभा निर्वाचन - 2019

मतदान के दिन 1693 वर्दीधारी तथा 1282 विशेष पुलिस अधिकारी भी रहेंगे तैनात

खण्डवा 16 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जिले में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मतदाता को प्रभावित न कर सके इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे है। मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर तो पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। साथ ही पुलिस के उड़नदस्ते भी मतदान पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत  केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 4 कम्पनी व एसएएफ की 2 कम्पनी के साथ-साथ जिला पुलिस बल द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल 1693 का वर्दीधारी बल तथा 1282 एसपीओ का बल लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बताया कि जिले में 50 अति संवेदनशील लोकेशनों में हॉफ सेक्शन सीएपीएफ का बल तैनात किया गया तथा 20 संवेदनशील क्षेत्रांें में क्लस्टर मोबाईल सीएएफ के हॉफ सेक्शन बल के साथ क्षेत्र कवर करेगी। इसके अलावा जिले के सभी होटल, लॉज, सामुदायिक भवन, ढाबों की सतत् चेकिंग हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रभावी चेकिंग कराई जा रही है, ताकि मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में न रहे। उन्होंने बताया कि जिले मंे केश, शराब, अवैध आर्म्स एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु 13 एफएसटी एवं 13 एसएसटी द्वारा प्रभावी चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने बताया कि 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दौरान आंेकारेश्वर में बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु विशेष तौर पर गणेश नाका में चेकिंग नाका लगाया जाकर चेकिंग की जावेगी, ताकि मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में न रहे। पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर मतदान करें, मतदान हेतु किसी भी प्रकार के प्रलोभन, नकद राशि, शराब या अन्य अनुचित दबाव द्वारा किसी भी पक्ष में मतदान की अपील की जाती है तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं. 0733-2226690, 7049101036 अथवा पुलिस अधीक्षक मो.नं. 7049139001, अति. पुलिस अधीक्षक मो.नं. 9479994702 पर अवगत करावें, ताकि तत्काल कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment