जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य श्री रणधीर केथवास, श्री अशोक पटेल, श्री गोपालसिंह तोमर एवं श्रीमती प्रमिला शिलाले सहित विभिन्न सदस्य मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। सदस्यों ने इस दौरान सुझाव दिये कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को आजीविका संचालन में मदद मिल सकती है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment