AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले

विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला एवं कैरियर साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिला परियोजना प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इस मेले में कम्पनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह मेला सभी विकासखण्डों में आयोजित होंगे। रोजगार मेला जनपद पंचायत कार्यालय छैगांव माखन में 10 फरवरी को आयोजित होगा। अन्य विकासखण्डों में यह रोजगार मेले जनपद पंचायत कार्यालय पुनासा में 11 फरवरी को, जनपद पंचायत कार्यालय पंधाना में 12 फरवरी को, जनपद पंचायत कार्यालय खालवा में 13 फरवरी को, जनपद पंचायत कार्यालय हरसूद में 14 फरवरी को , जनपद पंचायत कार्यालय बलड़ी में 15 फरवरी को एवं जिला पंचायत परिसर में 16 फरवरी को आयोजित होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की फोटो काॅपी एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। इसके लिए आवेदक को अपने साथ मोबाइल  नम्बर एवं आधार कार्ड नम्बर की जानकारी लाना अनिवार्य है। 

No comments:

Post a Comment