शासकीय सेवक व आयकरदाता फसल ऋण माफी योजना में लाभान्वित नही होंगे
खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - वर्तमान में जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा ऋण माफी हेतु जिले के किसानों से आवेदन प्राप्त किए गये है। इस योजना के तहत कुछ शासकीय सेवको, आयकरदाता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भ्रांतिवश पत्र ग्राम पंचायतों अथवा नगरी निकायो के माध्यम से प्रस्तुत किया है। ऐसे सभी कृषकों से उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री आर.एस. गुप्ता ने अपील की है कि वे अपना आवेदन पत्र संबंधित जनपद पंचायतों में जाकर योजना से पृथक करा लेवें। ऐसे लोग इस योजना में अपात्र माने गए है।
No comments:
Post a Comment