तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
खण्डवा 14 फरवरी, 2019 - तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गणेश गंज हायर सेकेंडरी स्कूल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे निबंध प्रतियोगिता मे रोहित कन्हैया, प्रिया राजेश, आर्यन नस्तराम, अर्जुन भूण्डनसिंह, सूरज राजेन्द्र सिंह को पुरूस्कृत किया गया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता मे तुलसी खेमचंद, सुमित पन्नालाल, अदनान वसीम, चिराग भास्कर राय, निक्की राजकुमार, अर्पित राकेश, अभिषेक प्रभात को पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी डाॅ.जी.एस.छाबडा द्वारा तम्बाकू व तम्बाकू से बने पदार्थो से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी स्कूली छात्र छात्राआंे को दी गई।


No comments:
Post a Comment