AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्य देखें

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्य देखें

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने शुक्रवार को हरसूद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों सेल्दा, चारखेड़ा, पाटाखाली, प्रतापपुरा, सकतापुर, सडियापानी व मंजधड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरदा रोड पर निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। इसके अलावा कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम पंचायत सेल्दा में रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत पोखर तालाब का निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने ग्राम पंचायत चारखेड़ा के ग्राम पाटाखाली एवं ग्राम पंचायत सडिया पानी के ग्राम मंजधड़ में भी तालाब निर्माण कार्य देखा तथा तालाब की मेढ़ की मजबूती के लिए वहां डाली जा रही मिट्टी को अच्छी तरह से दबाने की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद तहसील के ग्राम प्रतापपुरा के शांतिधाम के पास नवीन तालाब निर्माण किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने तालाब निर्माण हेतु स्थल चयन करने के लिए उपयंत्री व सहायक यंत्री को आसपास के क्षेत्र का दौरा कर सही साईट का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सकतापुर में स्थित नाले को ध्यान में रखते हुए उसके पास रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सके और वर्षा का पानी व्यर्थ न बहे तथा आसपास के गांव का जल स्तर भी भरपूर रहे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने भ्रमण के दौरान गांव के बच्चों से मीजल्स रूबेला के टीकाकरण के संबंध में पूछताछ की। 

No comments:

Post a Comment