सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लायसेंस जागरूकता शिविर सम्पन्न
खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - जिले में 30 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 10 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इसके तहत गुरूवार को परिवहन विभाग द्वारा ‘‘लायसेंस जागरूकता षिविर‘‘ का आयोजन किया गया। यह शिविर भण्डारी पब्लिक स्कूल, सुभाष हाॅयर सेकण्डरी स्कूल एवं बी एम कृषि काॅलेज में आयोजित किया गया। शिविर में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीष बिल्लौरे, यातायात पुलिस खण्डवा ने उपस्थित विद्यार्थियों को लायसेंस बनाये जाने की आॅनलाईन प्रक्रिया तथा वाहन चलाते करते समय पालन किये जाने वाले यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके व्दारा दो पहिया वाहन संचालन करते समय बरतने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया और कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिये वाहन चलाते समय अपने जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये, यातायात नियमों का पालन करते हुय,े सुरक्षित वाहन संचालन किया जाना आवष्यक है।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री बिल्लौरे ने वाहन चलाते समय आवष्यक बातें जैसे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, ओव्हर स्पीड में वाहन नहीं चलाने, बड़ी वाहनों को ओव्हरटेक नहीं करने, चार पहिया वाहन के संचालन के समय सीट बेल्ट लगाने, षराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन का बीमा व अन्य दस्तावेज साथ में रखने की समझाईष दी गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री बिल्लौरे ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने परिवार एवं परिचितों को भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहन संचालन करते समय बरतने वाली उपरोक्त बातों के बारे में समझाईष देंवे एवं स्वंय भी अनिवार्य रूप से उसका पालन करें। उन्होंने बताया कि सांवधानी बरतने से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। छात्राओं को उनके निःषुल्क लायसेंस बनाये जाने संबंधी प्रक्रिया एवं संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
No comments:
Post a Comment