AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद व किल्लौद क्षेत्र के निर्माण कार्याे की समीक्षा की

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद व किल्लौद क्षेत्र के निर्माण कार्याे की समीक्षा की

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हरसूद एवं किल्लौद क्षेत्र के पंचायत सचिवों, उपयंत्रियों, ग्राम रोजगार सहायको की संयुक्त बैठक लेकर  दोनों विकासखण्डों में चल रही विभिन्न योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी उपयंत्रियों व पंचायत सचिवों को निर्देष दिए कि  अब तक स्वीकृत हुए सभी निर्माण कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में प्रारंभ कर दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के दौरान तथा उससे पूर्व स्वीकृत सभी निर्माण कार्य 28 फरवरी तक हरहाल में पूर्ण कर लें, अन्यथा इस तिथि के बाद कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी का वेतन तब तक आहरित नही किया जायेगा, जब तक कि कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र जारी न हो जायें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में स्वीकृत सभी निर्माण कार्य 31 मार्च तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लिये जायें,। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र व कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा दोनों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में किल्लौद व हरसूद विकासखण्ड में विधायक निधि, सांसद निधि, रोजगार गारंटी योजना, बीआरजीएफ, जनभागीदारी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा की तथा पंचायत सचिवों व सभी उपयंत्रियों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित शासकीय निर्माण कार्यो को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये। उन्होंने ग्राम पंचायत लछोरा के पंचायत सचिव द्वारा निर्माण कार्य में रूचि न लेने पर उसका वेतन आहरण न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज हरसूद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह अनुभव किया गया कि क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे तालाबों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नही किया जा रहा है तथा निर्मित हो रहे तालाबों की गुणवत्ता संतोषजनक नही है। उन्होंने आगामी 25 फरवरी से पूर्व दोनों विकासखण्डों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्मित हो रहे सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को नीले रंग से पुतवाकर उन पर आकर्षक पेटिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि आंगनवाड़ी के छोटे बच्चों को दीवारों पर बने चित्रों से हिन्दी व अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर तथा गणित की मूलभूत व अन्य तरह की सामान्य जानकारी खेल खेल में मिल सके। 

No comments:

Post a Comment