AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 February 2019

प्रदेश में ‘‘युवा स्वाभिमान योजना‘‘ शुरू होगी

प्रदेश में ‘‘युवा स्वाभिमान योजना‘‘ शुरू होगी
बेरोजगार युवाओं को स्टाइपेंड के रूप में मिलेगे 4 हजार रू. प्रतिमाह

खण्डवा 08 फरवरी, 2019 - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में गुरूवार को भोपाल में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में युवा स्वाभिमान योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय प्रदेश के युवाओं को आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनाने और व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण देने के उददेश्य से लिया गया। योजना में शहरी युवाओं को वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। योजना का लाभ 21 से 30 वर्ष आयु समूह के ऐसे शहरी युवा ले सकेंगे जिनकी आय अधिकतम 2 लाख रूपये वार्षिक हो बेरोजगार है। युवाओं को प्रतिमाह 4 हजार रूपये स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा। योजना की नोडल एजेंसी नगरीय निकाय होंगे। इस योजना के लिए पंजीयन की प्रक्रिया नगरीय निकायों में 10 फरवरी से शुरू होगी। प्रदेश के 6 लाख 50 हजार युवा को योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना क्रियान्वयन पर 750 करोड़ रूपये का वित्तीय भार आएगा।

No comments:

Post a Comment