AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 November 2018

पंचायत सचिव श्री पिंजारे निलंबित

पंचायत सचिव श्री पिंजारे निलंबित

खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के लिये विधानसभा क्षेत्र पंधाना के अंतर्गत उड़न दस्ता दल द्वारा ग्राम कुसुम्बिया में पंधाना-दीवाल मार्ग पर शासकीय भूमि पर एक बोर्ड लगा पाया गया जिस पर श्रीमती योगिता नवलसिंह बोरकर के कृषि फार्म पर जाने का संकेतक बना हुआ था। इस बोर्ड पर पार्टी का चुनाव चिन्ह भी अंकित था। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंधाना श्री आर.एस. बालौदिया ने बताया कि उड़नदस्ते की टीम द्वारा यह बोर्ड जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन पाये जाने पर श्रीमती योगिता बोरकर के विरूद्ध प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज की गई एवं इस कार्य में संबंधित पंचायत सचिव श्री सुनील पिंजारे की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment