AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 November 2018

सोमवार को तीन नाम निर्देषन पत्र जमा हुये

सोमवार को तीन नाम निर्देषन पत्र जमा हुये  

खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि सोमवार को जिले के खण्डवा, हरसूद एवं मांधाता विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जमा हुए, जबकि पंधाना विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक भी नाम निर्देषन पत्र जमा नहीं हुये। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि सोमवार को मांधाता विधानसभा क्षेत्र से डॉ. भक्त प्रहलाद मिश्र ने निर्दलीय प्रत्याषी के रूप में अपना नाम निर्देषन पत्र जमा कराया, जबकि हरसूद विधानसभा क्षेत्र से श्री विजय शाह ने भारतीय जनता पार्टी से तथा खण्डवा विधानसभा क्षेत्र से श्री देवेन्द्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। 

No comments:

Post a Comment