दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में कोई परेषानी न हो, यह प्रयास करें
- कलेक्टर श्री गढ़पाले
खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 28 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान के दिन दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक आने जाने तथा मतदान करने में कोई परेषानी न हो यह सुनिष्चित किया जाये। मतदान केन्द्रों के बाहर आगामी 28 नवम्बर को मतदान की अपील संबंधी आकर्षक रंगोली बनाकर पोलिंग बूथ को सुसज्जित किया जाये। मतदान से पूर्व सभी मतदाताओं तक बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्ची आवष्यक रूप से पहुंचा दी जाये। यह निर्देष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि मतदान से एक दिवस पूर्व मतदाताओं के घर जाकर उन्हें पीले चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रित किया जाये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र , अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न जिला अधिकारीगण मौजूद थे।कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में निर्देष दिए कि दिव्यांग मित्रों के परिचय पत्र तत्काल जारी किए जायें, ताकि मतदान के दिन उन्हें दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने ले जाने में कोई परेषानी न हो। उन्होंने दिव्यांग मतदाता कल्याण शाखा के प्रभारी श्री संजय भारद्वाज को निर्देष दिए कि मतदान के तत्काल बाद दिव्यांग मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान की जानकारी भी अलग से तैयार की जाये तथा आयोग को निर्धारित प्रारूप में समय पर भिजवायी जाये। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद सामग्री जमा करते समय मतदान दल से दिव्यांग मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग से टेबिल लगाने की व्यवस्था की जाये, ताकि जानकारी सुव्यवस्थित तरीके से संकलित हो सके।
No comments:
Post a Comment