AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 16 September 2018

पर्यटन पर्व के तहत मैराथन दौड़ सम्पन्न

पर्यटन पर्व के तहत मैराथन दौड़ सम्पन्न

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई



खण्डवा 16 सितम्बर, 2018 - आगामी 27 सितम्बर तक पर्यटन पर्व मनाया जायेगा। पर्यटन पर्व के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मैराथन दौड़ आयोजित हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय मलखम्ब प्रतियोगिता 2017 के विजेता व स्वीप के जिला स्तरीय आईकाॅन श्री तेजस यादव ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान षिव तडोले, द्वितीय स्थान पर मोहन चैहान तथा तृतीय स्थान पर हर्षराज बाथम रहे। इसके अलावा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रंजना जामौद, द्वितीय स्थान पुनई मण्डराई व तृतीय स्थान पिंकी मुजाल्दा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर श्री गढ़पाले ने वहां उपस्थित बालक-बालिकाओं व अधिकारी-कर्मचारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा  जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय के कुषल प्रषिक्षक श्री आर.के. सेन ने वीवीपैट मषीन संचालन के बारे में उपस्थित नागरिकों को विस्तार से बताया।

No comments:

Post a Comment