अवैध मदिरा के अब तक 56 प्रकरण दर्ज
खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत गत 8 सितम्बर से अब तक कुल 56 प्रकरण दर्ज हो चुके है। इन प्रकरणों में अब तक अवैध देषी मदिरा 16.2 बल्क लीटर, हाथ भट्टी मदिरा 239 लीटर, लहान 8910 कि.ग्रा., विदेषी मदिरा 6.48 बल्क लीटर, बीयर 18.85 बल्क लीटर जप्त की गई है, जिसका कुल मूल्य 4.83 लाख रूपये है।
No comments:
Post a Comment