AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 2 December 2016

खेलो इण्डिया प्रतियोगिता आगामी 10 एवं 11 दिसम्बर को

खेलो इण्डिया प्रतियोगिता आगामी 10 एवं 11 दिसम्बर को

खण्डवा 2 दिसम्बर ,2016 - भारत शासन योजनान्तर्गत खेलो के प्रोत्साहन हेतु ’’खेलो इण्डिया’’ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग खण्डवा द्वारा 10 एवं 11 दिसंबर 2016 को किया जाना प्रस्तावित है जिसमंे 10 खेलों जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, व्हॉलीबाल, कुष्ती, जुडो, टेबल-टेनिस, हॉकी, बॉक्सिंग, बॉस्केटबाल को शामिल किया गया है। इस हेतु प्रभारी खेल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल खाण्डेल द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित कर आवष्यक निर्देष प्रदान किये गये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना भी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के दो आयु वर्ग अन्डर-14 एवं अन्डर-17 रखे गए है, अन्डर-14 (बालक एवं बालिका) की प्रतियोगिता 10 दिसंबर 2016 एवं अन्डर-17 (बालक एवं बालिका) की प्रतियोगिता 11 दिसंबर 2016 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रभारी खेल अधिकारी श्री खाण्डेल ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी खण्डवा जिला खेल कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment