AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 2 February 2016

मुख्य सचिव ने किया हनुवंतिया में पर्यटन कॉटेज का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने किया हनुवंतिया में पर्यटन कॉटेज का निरीक्षण

खण्डवा 2 फरवरी, 2016 - खंडवा जिले के हनुवंतिया पर्यटन परिसर में आज मंत्रीपरिषद की बैठक शुरू होने के पहले मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने दस नव-निर्मित कॉटेज का अवलोकन किया और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने इस नये आकर्षक पर्यटन-स्थल पर 12 से 21 फरवरी में होने वाले जल महोत्सव की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। सचिव मुख्यमंत्री एवं पर्यटन श्री हरिरंजन राव ने पर्यटन विकास के कार्यों का ब्यौरा दिया। 

No comments:

Post a Comment