AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 18 February 2016

जल महोत्सव में क्रूज पर हुए लोकनृत्य का आनंद लिया सैलानियों ने

जल महोत्सव में क्रूज पर हुए लोकनृत्य का आनंद लिया सैलानियों ने



खण्डवा 18 फरवरी ,2016 - सप्ताह भर से जारी प्रथम जल-महोत्सव हनुवंतिया में सैलानियों ने क्रूज पर लोक-नृत्य की प्रस्तुति का आनंद उठाया। जल-महोत्सव में रोजाना जल, जमीन और वायु की रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ जारी हैं। पर्यटक बड़े उत्साह से इनमें भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह योग शिविर में योगाभ्यास भी किया जा रहा है। रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक-नृत्य की प्रस्तुति हो रही है।
     दूर-दूर से हनुवंतिया पहुँच रहे पर्यटक क्रूज में सैर, मोटर-बोट, जलपरी में विपुल जल-राशि के भ्रमण, पेरासेलिंग सहित वाटर स्कूटर की साहसिक सवारी भी कर रहे हैं। लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बोरिया-माल टापू की सैर भी कर रहे हैं इस दौरान रात्रि में केम्प फायर कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस दस दिवसीय जल-महोत्सव हनुवंतिया में आखरी के तीन दिन में पर्यटकों की आवाजाही और भी बढ़ने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन विकास निगम द्वारा पिछली 12 फरवरी से प्रारंभ जल-महोत्सव 21 फरवरी, 2016 तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment