AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 13 February 2016

जल महोत्सव में आज लोकनृत्य व अन्य सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे

जल महोत्सव में आज लोकनृत्य व अन्य सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे

खण्डवा 13 फरवरी ,2016 - 12 से 21 फरवरी के बीच हनुवंतिया में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय जल महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक दिन संध्या काल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जल महोत्सव के तीसरे दिन 14 फरवरी को लोकनृत्य प्रस्तुत होगा, जबकि चौथे दिन 15 फरवरी व पांचवे दिन 16 फरवरी को मैहर बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी। छठवें दिन 17 फरवरी को लोकनृत्य एवं सातवें दिन 18 फरवरी को मुनब्बर मासूम का कवाली गायन, आठवें दिन 19 फरवरी व नवें दिन 20 फरवरी को लोकनृत्य तथा दसवें व समापन दिवस पर रागिनी मक्कड़ द्वारा बेले डांस प्रस्तुत किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment