AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 13 February 2016

‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ शीर्षक से प्रदर्षनी मंे रुचिकर और ज्ञानर्वद्धक जानकारी एवं छाया चित्र प्रदर्षित

‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ शीर्षक से प्रदर्षनी मंे रुचिकर और ज्ञानर्वद्धक जानकारी एवं छाया चित्र प्रदर्षित
पर्यटन राज्य मंत्री श्री पटवा ने किया अवलोकन

खण्डवा 13 फरवरी, 2016 - हनुवंतिया मंे चल रहे प्रथम जल महोत्सव में ‘‘हिन्दुस्तान का दिल देखो‘‘ शीर्षक से आकर्षक व रूचिकर प्रदर्षनी लगाई गई है। प्रदर्षनी में सिंहस्थ 2016 प्रखण्ड और मध्यप्रदेष में पर्यटन प्रखण्ड में ज्ञानवर्द्धक एवं रुचिकर जानकारी तथा छायाचित्र प्रदर्षित किये गये है। पर्यटन संस्कृति एवं राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा एवं मध्यप्रदेष पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक एवं आम नागरिकों व जन प्रतिनिधियों ने प्रदर्षनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की। सचिव मुख्यमंत्री एवं पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव ने प्रदर्षनी की विषय - वस्तु एवं थींम से अवगत कराया।
प्रदर्षनी में भेड़ाघाट का मार्बल रॉक, नरसिंहगढ़ के 16 खम्बे, सोनागिरी के जैन मंदिर, श्रृंगार किये हुये डि़डोरी की बेगा आदिवासी महिला, झाबुआ अलिराजपुर का भगोरिया, ओरछा की प्रसिद्ध छतरी, बटेष्वर मंदिर समूह, एवं मंध्यप्रदेष के बाघ की प्रतिकृति प्रदर्षित किये गये हैं। प्रदर्षनी के प्रवेष द्वार पर संस्कृत का स्लोक अंकित है, जिसका तात्पर्य है सभी तीर्थों के पुण्य, सभी यज्ञों के फल, सभी वेदो का ज्ञान , नर्मदा तट पर प्राप्त होता है। सुखद संयोग है कि पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम जल महोत्सव का शुभारंभ वसंत पंचमी से हुआ है। इसी दौरान नर्मदा जयंती रविवार 14 फरवरी को मनायी जा रही। 

No comments:

Post a Comment