ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण कर, उन्हें दी गई योजनाओं की जानकारी
बांगरदा में सूचना एवं जनसंवाद षिविर सम्पन्न
खण्डवा 8 जनवरी ,2016 - पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने तथा उन्हें प्रदेष सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देष्य से शुक्रवार शाम को सूचना एवं जन संवाद षिविर आयोजित किया गया। षिविर में अपर कलेक्टर विकास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर ने बताया कि प्रदेष सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गो की भलाई के लिए संचालित है। इन योजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में ग्रामीणजन नहीं ले पाते है, इसलिए इन षिविरों के माध्यम से उन्हें जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। षिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने एक-एक ग्रामीण की समस्या सुनी और उपस्थित जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। कुछ आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदकों को समय सीमा बता दी गई। इस अवसर पर एसडीएम पुनासा सुश्री जानकी यादव, तहसीलदार व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागांे के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
षिविर में महिला एवं बाल विकास अधिकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग, उद्योग,षिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपने - अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पषु चिकित्सा अधिकारी के गांव में न आने की षिकायत की तथा बताया कि पषुओं का टीकाकरण व उपचार समय पर न होने से काफी परेषानी होती है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने उपसंचालक पषु चिकित्सा को बांगरदा क्षेत्र में पदस्थ पषु चिकित्सा सहायक के गांव में नियमित भ्रमण की व्यवस्था के निर्देष दिए। ग्रामीण श्री गोवर्धन पटेल ने षिविर में फसल नुकसान के लिए दिए जाने वाले मुआवजे के वितरण में अनियमितता की षिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने मामले की जांच करने तथा दोषी पाये जाने पर पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देष दिए। ग्रामीण महिला श्रीमती लीला बाई ने गरीब परिवार के लिए दिए जाने वाला नीला राषन कार्ड बनवाने तथा इन्दिरा आवास कुटीर स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह ग्रामीण महिला संजू पति सुखदेव ने नीले राषन कार्ड की मांग की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने तहसीलदार पुनासा को इनकी पात्रता की जांच करने तथा वास्तविक गरीब पाये जाने पर नीला राषन कार्ड तैयार करने के निर्देष दिए। पूछताछ करने पर पंचायत सचिव ने बताया कि गांव में 700 परिवारों में से 400 परिवारों के नीले राषन कार्ड बने हुए है, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने एसडीएम पुनासा सुश्री यादव को सभी नीले कार्डधारी परिवारों के आर्थिक स्तर की जांच कर अपात्र परिवारों के नीले राषन कार्ड निरस्त कर उन्हें सफेद राषन कार्ड प्रदाय करने के निर्देष दिए।
लगभग 1 दर्जन ग्रामीणों ने उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ गांव के किसानों को न मिलने की षिकायत की, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने जल संसाधन विभाग व नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्रीयों को गांव में भेजकर समस्या का निराकरण कराने का आष्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने गांव में खेल मैदान एवं पंचायत भवन निर्माण की मांग जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर से की, जिस पर उन्होंने जनपद सीईओ को खेल मैदान व पंचायत भवन के लिए स्थान चिन्हित कर इनकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देष दिए। ग्रामीणजनों ने उचित मूल्य की दुकान पर मषीन के माध्यम से सामग्री वितरण में आने वाली परेषानियों के बारे में बताया। खाद्य निरीक्षक ने इस अवसर पर जानकारी दी कि गांव की उचित मूल्य की दुकान की मषीन चालू स्थिति में है तथा उपभोक्ताओं के अगूंठे के चिन्ह के आधार पर उन्हें सामग्री वितरित की जा रही है।


No comments:
Post a Comment