मेरा गॉंव मेरा गौरव कार्यक्रम अन्तर्गत कृषक संगोष्ठी सम्पन्न
फेफरी सरकार, मेड़ापानी, कालाआम खुर्द व कालापाठ के किसानों को दी जानकारी
खण्डवा 11 जनवरी ,2016 - भगवंतराव मंडलोई कृषि महाविद्यालय, खण्डवा के प्राध्यापकों के दल ने मेरा गॉंव मेरा गौरव कार्यक्रम अन्तर्गत खालवा विकास खण्ड के ग्राम फेफरी सरकार, मेड़ापानी, कालाआम खुर्द एवं कालापाठ में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरे में प्राध्यापकों की टीम में डा. ओ. पी. सोनी, डा. एस. के. अर्सिया, श्री बी.आर.बरैया, डा. एम.के.तिवारी, डा. वाय.के.षुक्ला एवं श्री के.सी.जैन थे। बी.एम. कृषि महाविद्यालय, खण्डवा की अधिष्ठाता डा. मृदुला बिल्लौरे के मार्गदर्षन में इन संगोष्ठीयों को आयोजित कर कृषको से सम्पर्क किया तथा कृषिगत समस्याएॅ जानकर उनके निदान सुझाये गये।
ग्राम फेफरी सरकार में डा. एम.के.तिवारी ने बताया कि कृषकों से सतत सम्पर्क बनाने हेतु इस कार्यक्रम मेरा गॉव मेरा गौरव अन्तर्गत ये संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। प्राध्यापक डा. तिवारी कृषकों को अन्य प्राध्यापकों के मोबाईल नम्बर दिये तथा कृषिगत समस्याओं के समाधान हेतु दूरभाष पर सम्पर्क करने का सुझाव दिया। डा. वाय.के.षुक्ला ने उर्वरकों के अधिक दक्षता के साथ उपयोग हेतु फसलों में प्रदाय करने के समय, परिस्थितियों एवं तरीकों पर चर्चा की। डा. एस. के. अर्सिया ने बताया कि चने में पत्तियॉं भूरी हो रही हो तो एम-45 दवा 0.25 प्रतिषत का घोल बनाकर छिड़काव करें। डा. अर्सिया ने खरपतवार नियंत्रण एवं केंचुआ खाद के इस्तेमाल पर जोर दिया। डा. विनय मोघे ने दीमक की समस्या से निपटने हेतु क्लोरपायरीफास दवा के उपयोग के बारे में बताया। डा. मोघे ने इल्ली को प्रारम्भिक अवस्था में नीम तेल से व नियंत्रण नही होने पर इन्डोक्सकार्ब के प्रयोग की सलाह दी। ग्राम फेफरी सरकार के प्रगतिषील कृषक श्री फूल सिंह वाघेला, श्रीराम, श्री अनोखीलाल, श्री रामपाल, श्री दषरथ एवं उपस्थित 40 कृषकों उत्साहपूर्वक संगोष्ठी में भाग लिया।
ग्राम मेड़ापानी की कृषिगत समस्याओं में सिंचाई जल व कीट-रोग की समस्या प्रमुख रूप से उभर कर आई। प्राध्यापक विनय मोघे ने विस्तार से बलराम तालाब एवं जल संवर्धन के बारे में बतलाया। डा. अर्सिया ने आय बढाने के अन्य साधनों जैसे कटंगा बॉंस योजना, मधुमक्खी पालन तथा कौषल विकास योजना के बारे में जानकारी दी। डा. वाय.के.षुक्ला ने मृदा संरचना एवं जल संवर्धन की जानकारी देते हुए इनमें सुधार हेतु किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। श्री बृजलाल, श्री अभयसिंग एवं उपस्थित 24 कृषकों ने संगोष्ठी में भााग लेते हुए प्रष्न पूछे व जानकारीयॉ प्राप्त की। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम फेफरी सरकार के के कृषक मित्र श्री रेवाराम मालाकार, ग्राम मेडापानी के श्री बृजलाल, ग्राम कालापठ के श्री जयप्रकाष तिवारी, श्री विजय भमोरे तथा श्री षषिकपूर राठौर ने विषेष सहयोग देते हुए कृषकों को एकत्रित कर इस योजना से लाभ लेने को कहा तथा इन क्षेत्रों को योजना में लेने के लिए कृषि महाविद्यालय, खण्डवा का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment