AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 3 January 2016

‘‘जल महोत्सव‘‘ के आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल

‘‘जल महोत्सव‘‘ के आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें  - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
12 से 21 फरवरी तक हनुवंतिया में आयोजित होगा जल महोत्सव



खण्डवा 3 जनवरी ,2016 - इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये तकरीबन 120 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जायेगा। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम की अतिरिक्त प्रबंध निर्देषक सुश्री तनवी सुन्दरियाल के साथ हनुमंतिया में ‘‘नर्मदा क्वीन‘‘ क्रूज में आयोजित बैठक में जल महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुश्री सुन्दरियाल ने बताया कि जल महोत्सव के माध्यम से हनुमंतिया में सैलानियों को श्वॉटर टूरिज्मश् की सौगात मिलेगी। यहां पर आगामी 12 से 21 फरवरी तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयेाजित जल महोत्सव में  साहसिक एवं रोमांचकारी गतिविधियों के साथ साथ वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। इस दौरान यहां फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। उन्होंने बताया कि हनुमंतिया में जल महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के आगमन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। नर्मदा क्वीन क्रूज में आयोजित बैठक में वन संरक्षक श्री एस.एस.रावत, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, एसडीएम सुश्री जानकी यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस.अवास्या, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री विजय सिंह पंवार सहित जिला प्रषासन एवं पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बैठक में हनुमंतिया के आसपास दो या तीन हेलीपेड तत्काल तैयार कराने के निर्देष एसडीएम, एसडीओपी एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर फायरब्रिगेड व अग्निषमन यंत्रों की व्यवस्था तथा हनुमंतिया आने वाले मार्ग पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने के भी निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल तथा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिष्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास सूचना केन्द्र स्थापित कर हनुमंतिया मंे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराने के भी निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के आसपास विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखवाये जाये तथा पर्य टकों की सुविधा के लिए जल महोत्सव के दौरान अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र भी स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि जल महोत्सव के दौरान लगाये जाने वाले षिल्प बाजार में स्थानीय कलाकारों व स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार कलाकृतियों व सामग्रियो की बिक्री की व्यवस्था भी की जाये। 
बैठक में  मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम की अतिरिक्त प्रबंध निर्देषक सुश्री सुन्दरियाल ने बताया कि राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिये 10 कॉटेज बनाये गये हैं। एक क्रूज के साथ साथ दो मोटर-बोट का इंतजाम भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर्यटन-स्थल पर सैलानियों के पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो  गया है। पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया पर बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार करवाये गये हैं। पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिये मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये व्यय किए गये हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिये पौध-रोपण भी किया गया है। यहाँ वॉटर-स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल महोत्सव के दौरान पर्यटकों को हनुमंतिया में आकर्षित होने के लिए बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, ट्रेजरहंट, जैसी गतिविधियां तो आयोजित की ही जायेगी, साथ ही हॉट एयर बेलून, पेरामोटर्स, पैरासेलिंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के रूकने के लिए सुविधायुक्त डीलक्स स्विस कॉटेज तथा लक्जरी स्विस कॉटेज भी तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही जल महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। जिनमें देष व प्रदेष के जानेमाने कलाकारों द्वारा यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे। इसके साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment