ई-षक्ति योजना के तहत महिला कर्मचारियों को दिलाया जाए कम्प्यूटर प्रषिक्षण
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देष
खण्डवा 11 जनवरी ,2016 - कलेक्टर डॉ. एम. के. अग्रवाल ने जिला ई गवर्नेस मेनेजर को निर्देष दिये हैं कि ई षक्ति योजना के तहत षासन के निर्देष अनुसार महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस,स्कूल व उच्च षिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास, स्थानीय निकायों से जुडी महिला कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रषिक्षण दिलाने का कार्यक्रम तैयार किया जाए। उन्होंने इन सभी विभागों के जिला अधिकारियों को आगामी 3 दिनों में प्रषिक्षण के लिये महिला कर्मचारियों की सूची भिजवाने के निर्देष दिये हैं। इस योजना के तहत आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, किसान दीदी, महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों को भी प्रषिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने जिले के सभी एसडीएम व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने - अपने क्षेत्र के ग्रामों में पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों के समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण कराने की व्यवस्था करने के निर्देष भी आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, के अलावा अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, व एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, भी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों व जनपद के सीईओ को बैठक में निर्देष दिए कि प्रत्येक विकासखण्ड के दो-दो ग्रामों में हर माह जनसंवाद षिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाये। उन्होंने निर्देष दिए कि जनसंवाद षिविर आयोजित करने के पूर्व इनका कार्यक्रम निर्धारित कर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेजा जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देष दिए कि जनसंवाद षिविरों में वे अवष्य जाएं। बैठक में प्रधान मंत्री बीमा योजनाओं की तथा किसानों को राहत राषि वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। अधीक्षक डाकघर ने बैठक में बताया कि अब कोर बैंकिंग हो जाने से पोस्ट आफिसों में भी बैंकों की ही तरह सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिलने लगी हैं। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी बताया। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने एसडीएम पंधाना को निर्देष दिए कि पंधाना में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए स्थान चयनित कर भूमि आरक्षित करें, ताकि भवन निर्माण का काम प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने एसडीएम खंडवा को माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय के पीछे स्थित मैदान का अतिक्रमण हटवाने के निर्देष दिए। प्राचार्य ने बताया कि इससे मैदान की बाउंड्रीवाल के लिए राषि स्वीकृत है। अतिक्रमण हटते ही बाउंड्रीवाल निर्मित करा दी जाएगी।
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देष दिए कि जिन गरीब किसानों के खेतों में 50 प्रतिषत से अधिक फसल क्षति हुई है , उनके परिवारों में कन्या के विवाह के लिए षासन के नये निर्देष अनुसार किसानों को उनकी पुत्रियों के विवाह के लिए मदद दिलाई जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देष दिए कि अल्पवर्षा से जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन्हें भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एक रूपए किलो दर पर गेहूं, चावल व नमक तथा अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई जाए। यह सुविधा सरकार द्वारा आगामी अक्टूबर माह तक के लिए दी गई है। जनपद किल्लौद के सीईओ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा क्षेत्र में पेयजल समस्या के बारे में बैठक में बताया जिस पर कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कार्यपालन यंत्री, पीएचई को निर्देष दिए कि खालवा व किल्लौद विकासखंड में विभाग के उपयंत्री व एसडीओ की उपस्थिति सुनिष्चित की जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र में पेयजल की समस्या होने पर उसका समय पर निराकरण किया जा सके। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी को निर्देष कि ओंकारेष्वर में सिंहस्थ के पूर्व मोरटक्का ओंकारेष्वर के बीच बनाए जा रहे सार्वजनिक षौेचालयों की साफ सफाई व संधारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें, ताकि इसके लिए आवष्यक बजट उपलब्ध कराया जा सके।
No comments:
Post a Comment