मुख्यमंत्री नारी रक्षा सम्मान के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित
खण्डवा 1 जनवरी ,2016 - अपराधिक या असामाजिक तत्वो के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन कर अपने आपका या किसी अन्य का बचाव करने वाली महिला या महिलाओं का ऐसे तत्वों से बचाव करने वाले पुरूषों को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार प्रदेश स्तर पर 1 लाख व जिला स्तर पर 50 हजार रूपये का दिया जाता है। इस पुरूस्कार के अंतर्गत प्रति वर्ष राज्य स्तर पर प्रदेश की किन्ही दो चयनित महिला और दो पुरूष को तथा जिला स्तर पर चयनित एक महिला व एक पुरूष को सम्मानित किया जाता है। इस पुरूस्कार के लिए पात्रता रखने वाले महिला, पुरूष अपने प्रस्ताव, किये गये साहसिक कार्य, उसके फोटो ग्राफ, पेपर कटिंग, कोई प्रमाण-पत्र या प्रशस्ति पत्र आदि के साथ प्रस्ताव के रूप में अपना आवेदन आगामी 5 जनवरी 2016 तक जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट ूूwww.mpwe.in पर लॉग इन किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment