AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 17 January 2016

गेंहू उपार्जन का कार्य 16 मार्च से होगा प्रारंभ, जिले में बनाये गए 69 खरीद केन्द्र

गेंहू उपार्जन का कार्य 16 मार्च से होगा प्रारंभ, जिले में बनाये गए 69 खरीद केन्द्र

खण्डवा 11 जनवरी ,2016 - समर्थन मूल्य पर ई-उपार्जन के माध्यम से गेंहू की खरीदी 16 मार्च से की जायेगी। इसके लिए जिले में कुल 69 खरीद केन्द्र बनाये गये है। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने बताया कि खण्डवा के लिए बनाये गये 7 खरीद केन्द्रों में रामेष्वर सेवा सहकारी समिति खण्डवा, सेवा सहकारी समिति अमलपुरा भामगढ़, सेवा सहकारी समिति बड़गांव माली, सेवा सहकारी समिति टेमीकलां, सेवा सहकारी समिति बड़गांव गुर्जूर, सेवा सहकारी समिति बगमार शामिल है। 
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.आर.कोठारे ने बताया कि पंधाना क्षेत्र के लिए कुल 4 केन्द्र बनाये गये है। इनमें सेवा सहकारी समिति पंधाना, सेवा सहकारी समिति घाटाखेड़ी, सेवा सहकारी समिति आरूद, सेवा सहकारी समिति सैयदपुर केन्द्र बनाये गये है। सिंगोट क्षेत्र में 3 केन्द्र सेवा सहकारी समिति सिंगोट व सेवा सहकारी समिति गांधवा, सेवा सहकारी समिति भगवानपुरा शामिल है। छैगांवमाखन क्षेत्र में 4 केन्द्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति छैगांवमाखन, सेवा सहकारी समिति धनगांव, सेवा सहकारी समिति भोजाखेड़ी व सेवा सहकारी समिति आवलिया शामिल है। इसी तरह कालमुखी क्षेत्र में 5 केन्द्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति कालमुखी, सेवा सहकारी समिति खुटला, सेवा सहकारी समिति चिचगोहन, सेवा सहकारी समिति मोहना, सेवा सहकारी समिति अटूटखास शामिल है। मूंदी क्षेत्र में कुल 4 केन्द्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति मूंदी, सेवा सहकारी समिति भगवानपुरा, सेवा सहकारी समिति बीड़ व सेवा सहकारी समिति बांगरदा शामिल है।
पुनासा क्षेत्र में 3 केन्द्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति पुनासा, सेवा सहकारी समिति बडकेष्वर व सेवा सहकारी समिति रिछफल शामिल है। इसी तरह जावर क्षेत्र में 4 केन्द्र बनाये गये है, जिनमें सेवा सहकारी समिति जावर, सेवा सहकारी समिति सिहाड़ा, सेवा सहकारी समिति सहेजला व सेवा सहकारी समिति केहलारी शामिल है। बोरगांव बुर्जुग के लिए सेवा सहकारी समिति बोरगांव बुर्जूग व रूस्तमपुर में केन्द्र बनाये गये है। इसके अलावा सेवा सहकारी समिति गुड़ीखेड़ा, सेवा सहकारी समिति पिपलोद, सुलगांव, भोगांवा, गोल, छनेरा, बरूड़, बोरीसराह, धगड़खेडी, आषापुर, सड़ीयापानी, ईमलानी, रेवापुर, बोथियाखुर्द शामिल है। खालवा क्षेत्र में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खालवा, कोठा, गुलाई, सेंधवाल व कालाआमखुर्द में खरीद केन्द्र बनाये गये है। इसके अलावा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खारकलां, खेड़ी, पोखरकलां, किल्लौद, बिल्लौद, पिपलानी, गंभीर, रोषनी, पाडल्या, धावड़ी, कृषि सहकारी विपणन समिति खालवा , पटाजन में गेंहू खरीद केन्द्र बनाये गये। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधीन विपणन संघ खण्डवा, कृषि सहकारी विपणन समिति खालवा एवं हरसूद कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी में भी गेंहू खरीद केन्द्र बनाये गये है। सभी खरीदी एजेंसीयों को शासन के निर्देषानुसार आवष्यक तैयारियां सुनिष्चित करने के लिए कहा गया है। 

No comments:

Post a Comment