AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 2 January 2016

डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को पिछले साल मिले 15 करोड़ से ज्यादा हिट

डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को पिछले साल मिले 15 करोड़ से ज्यादा हिट
पोर्टल पर खण्डवा जिले सहित प्रदेष के सभी जिलों के शासकीय समाचार है उपलब्ध 

खण्डवा 2 जनवरी ,2016 - जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ूूू. कचतउच.वतह को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह से इसे प्रतिदिन औसतन 4 लाख 14 हजार 316 हिट मिले। जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल पर खण्डवा जिले के साथ साथ प्रदेष के सभी 51 जिलों के जिला जनसम्पर्क कार्यालयों द्वारा जारी किए जाने वाले समाचार व फोटो प्रतिदिन अपडेट किए जाते है। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की मदद से प्रदेष के किसी भी जिले का शासकीय समाचार व फोटो इस वेबसाईट पर कभी भी देख सकता है। इसके साथ ही शासकीय कार्यक्रमों के फोटो तथा कृतिदेव व चाणक्य फोन्ट में समाचार डाउनलोड करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है। 
पोर्टल को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा भी देखा गया। पोर्टल को देखने वाले टॉप 10 देश में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से 3 लाख 88 हजार 437 विजिटर और 37 लाख 71 हजार 147 हिट्स मिले हैं। जापान से 6414 विजिटर और 50 हजार 800 हिट्स, ऑस्ट्रेलिया से 1619 विजिटर और एक लाख 94 हजार 907 हिट्स, जर्मनी से 1464 विजिटर और 8925 हिट्स, नीदरलेण्ड से 1294 विजिटर और 3452 हिट्स, यूनाइटेड किंगडम से 862 विजिटर और 2435 हिट्स, इटली से 551 विजिटर और 34 हजार 620 हिट्स, चाइना से 513 विजिटर और 9130 हिट्स, फ्रांस से 201 विजिटर और 4845 हिट्स तथा द यूरोपियन यूनियन से 160 विजिटर और 8640 हिट्स प्राप्त हुए हैं। 

No comments:

Post a Comment