AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 1 September 2015

छड़ी यात्रा के दौरान डीजे साउण्ड का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा

छड़ी यात्रा के दौरान डीजे साउण्ड का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा


खण्डवा 1 सितम्बर,2015 - आगामी 7 सितम्बर  को आयोजित होने वाले गोगादेव उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिष्चित करने के उद्देष्य से पुलिस कन्ट्रोल रूम में अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा के साथ - साथ सीएसपी श्री एस.एन.तिवारी, कोतवाली, मोघट रोड व पदम नगर थानों के प्रभारी तथा छड़ी यात्रा के सभी भगत व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि छड़ी यात्रा के दौरान डी.जे. साउण्ड बॉक्स के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। कुल 7 छड़ी इस उत्सव में शामिल होंगी, जिनमें से 2 छड़ी गाड़ीखाने से , 2 छड़ी बड़ा बम से तथा सोलह खोली, घासपुरा व सिंगाड़ तलाई से एक-एक छड़ी अपरांह 4 बजे रवाना होंगी। यह सभी छड़ी निर्धारित मार्ग से होकर गुजरेगी। छड़ी उत्सव का चल समारोह स्टेषन रोड, बाम्बे बाजार से होते हुए घण्टाघर, शेर चौराहा, मोघट रोड, नगर निगम चौराहा, षिवाजी चौक, दूध तलाई, गोगादेव मंदिर, तक जायेंगा। इस दौरान सभी छड़ीयों के भगतो व 11-11 कार्यकर्ताओं की सूची पहले से उपलब्ध कराई जायेगी।  

No comments:

Post a Comment