AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 November 2014

अपर कलेक्टर द्वारा की गई स्थानीय निर्वाचन से संबंधित नोड्ल अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा

अपर कलेक्टर द्वारा की गई स्थानीय निर्वाचन से संबंधित नोड्ल अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा
लिया गया अब तक की तैयारियों का ब्यौरा



खण्डवा (07नवम्बर,2014) - शुक्रवार की शाम अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने स्थानीय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित नोड्ल अधिकारियों की बैठक में श्री बघेल ने प्रत्येक नोड््ल अधिकारी से अब तक किए गए कार्यो की पृथक-पृथक जानकारी ली। उन्होंने नोड्ल अधिकारियों से मतदान दलों के प्रशिक्षण, वाहन व्यवस्था, शिकायतों, डाक मतपत्र, सेंस की गतिविधियों, आर्दश आचार संहिता की स्थिति, प्रचार-प्रसार व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लॉन, मतपत्र पर्ची, आदि कार्यो में आयी प्रगति की जानकारी ली गई। श्री बघेल द्वारा कहा गया कि गठित समितियॉं एक टीम की भॉति कार्य करें। 
इसके साथ ही बैठक में अपर कलेक्टर श्री बघेल ने आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित नोड्ल अधिकारी को दिए। वही मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति द्वारा मीडिया मॉनीटरिंग सेल की प्रगति की भी समीक्षा की। 
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सोलंकी समेत सभी नोड्ल अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/40/2014/1687/वर्मा

No comments:

Post a Comment