राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शहर में जन जागृति रैली का आयोजन
खण्डवा (07नवम्बर,2014) - राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवम्बर 2014 को खण्डवा शहर में जन जागृति रैली को मुख्य चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आसर.सी. पनिका व्दारा हरी झण्डी दिखाकर जिला अस्पताल परिसर खंडवा से रवाना किया, इस केंसर जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, नोडल अधिकारी डॉ. विजय मोहरे, मीडिया अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई, नर्सिंग छात्रायें व्दारा शहर में तख्तियों बैनर तथा माईंिकंग के माध्यम से लोगों को संदेष दिया । ‘‘चिकित्सक की माने बात, जो वह करंे वो इलाज, - कुछ ना रखे मन में राज, चले चिकित्सक के साथ-साथ । ‘‘कैंसर है कुछ नहीं, बस डर है ज्यादा, इससे लड़े और भगाये, - ऑपरेषन रेडियेषन, कीमोरेडियेषन कराये, रोग में जरूर होगा फायदा’’ । बचाव संबंधी संदेष दिये गयें ।
रैली में नर्सिंग स्टॉप, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे रैली नगर निमग चौराहा, घण्टाघर, सब स्टेण्ड, कहारवाड़ी, जलेबी चौक, होती हुई अस्पताल परिसर में समाप्त हुई । नोडल अधिकारी डॉ. विजय मोहरे ने बताया कि -
ऽ कैंसर क्या है ? मुनष्य के शरीर के किसी भाग में कोषिकायें अनियंत्रित हो जाना ।
ऽ किस रूप में दिखती:- यह गांठ, अल्सर अथवा किसी घाव का लम्बे समय से टीक न होना ।
ऽ अगर समय रहते कैंसर का अलाज न किया जाये तो यह प्रभावित अंग को बेकार कर देती हैॅ/या पूरे शरीर को प्रभावित कर मौत का कारण बन सकती है ।
कैंसर के कारण:-
ऽ तम्बाकू को किसी भी रूप में सेवन करना ।
ऽ शराब पीना
ऽ वायु प्रदूषण ।
ऽ जल प्रदूषण ।
ऽ रसायन युक्त खाद्य पदार्थ खाना
ऽ अत्यधिक तैलीया या कैलोरी युक्त भोजन खाना ।
कैंसर के लक्षण:-
ऽ मुंह में ना ठीक होने वाले छाले ।
ऽ निगलने में तकलीफ
ऽ सांस फुलना ।
ऽ वजन में कमी आना
ऽ शरीर के किसी भी भाग में लगातार दर्द रहना ।
ऽ त्वचा में घाव का ठीक न होना ।
ऽ जल प्रदूषण ।
ऽ रसायन युक्त खाद्य पदार्थ खाना ।
ऽ अत्यधिक तैलीया या कैलोरी युक्त भोजन खाना ।
ऽ महिलाओं में महावारी के अलावा खून आना ।
ऽ मल के साथ खून आना ।
ऽ खांसी के साथ खून आना ।
ऽ लगातार बुखार आना ।
ऽ मस्से का बढ़ जाना । यह लक्षण कैंसर एवं सामान्य रोग दोनो में पाया जा सकते है, जांच करन के बाद यह पता लग जाता है किं यह लक्षण कैंसर से संबंधित है या सामान्य रोग से।
क्या कैंसर का इलाज संभव है ? मुख्यतः 3 प्रकार से होता है जिसमें सर्जरी, रेडियोथेरेपी तथा कीमोथेरेपी । कैंसर ठीक होने की संभावना है ? कैंसर ठीक होगा किं नहीं यह उसके स्टेज पर निभर करता है, अधिकतर कैंसर प्रथम स्टेज पर 90 प्रतिषत, दूसरे स्टेज में 60 प्रतिषत तथा तीसरे स्टेज में 40 प्रतिषत ठीक हो जते है । चारैथी स्टेज में बहुत कम कैंसर ठीक हो पाते हैं ।
क्रमांक/35/2014/1682/वर्मा



No comments:
Post a Comment