AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 8 November 2014

आई.टी. प्रबंधन कक्ष से हो रही निर्वाचन २०१४ के समस्त यूआरएल की मॉनिटनिंग.......

आई.टी. प्रबंधन कक्ष से हो रही निर्वाचन २०१४ के समस्त यूआरएल की मॉनिटनिंग.......




खण्डवा (08नवम्बर,2014) -  जिलास्तरीय आई.टी. प्रबंधन कक्ष से निर्वाचन २०१४ के समस्त यूआरएल की मॉनिटनिंग सतत ई-गवर्नेंस टीम के द्वारा की जा रही है। जिसमें कम्यूनिकेशन प्लान, नॉमिनेशन, आई.टी. मेनेजमेन्ट प्लान, डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, लॉ एण्ड ऑर्डर रिपोर्ट, आचरण संहिता ऑनलाईन आदि समस्त यूआरएल पर प्रविष्टियों को अदयतन एवं निरन्तर मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा है। उक्त यूआरएल के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वारा चाही गई जानकारियों को तत्काल ऑनलाईन प्रेषित की जाने की व्यवस्था की गई है।
तत्काल संदेश सम्प्रेषण की व्यवस्था - जिला ई-गवर्नेंस टीम द्वारा निर्वाचन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल संदेश संप्रेषण की व्यवस्था की है। ई-गवर्नेंस टीम द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारी, ई-गवर्नेंस टीम, निर्वाचन कार्य नोडल अधिकारीगण, आरओ, एआरओ, सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारियों के मोबाईल नम्बरों के अलग-अलग समूह बनाये गये हैं।  एनआईसी गेटवे पर आधारित इस एसएमएस सुविधा से ऑनलाईन एप्लिकेशन के माध्यम से तत्काल ग्रुप एसएमएस किया जाकर जानकारी दी जा सकेगी।
  नगरीय निकाय निर्वाचन २०१४ अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप जिले में नगरीय निकाय वार आई.टी. प्रबंधन एवं कम्यूनिकेशन प्लान कक्ष स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर निगम खण्डवा में स्थापित जिलास्तरीय आई.टी.प्रबंधन कक्ष में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सुधीर हरदेनियां, अंकित सिंह पंवार, अंकेश सोमानी, नगर परिषद पंधाना में ब्रजेश खातरकर एवं नगर परिषद मूंदी में सुवासित परिहार को नोडल बनाया गया है। 
  विदित है कि आई.टी. प्रबंधन एवं कम्यूनिकेशन प्लान कक्ष से जिले में निर्वाचन से संबंधित समस्त संचार एवं सम्प्रेषण गतिविधियां संचालित होगी। उक्त समस्त ऑनलाईन गतिविधियों, प्रविष्टियों एवं अन्य कार्यों हेतु जिला ई-गवर्नेंस टीम के समस्त सदस्य सक्रिय रूप से सौंपे गये विभिन्न कार्यों को सम्पादित कर रहे हैं।
क्रमांक/50/2014/1697/वर्मा

No comments:

Post a Comment