इंस्पायर अवार्ड के नामांकन की समीक्षा 21 नवम्बर को
खण्डवा (10,नवम्बर,2014) - राज्य शासन ने जिला शिक्षा अधिकारियों से इंस्पायर अवार्ड के लिये विद्यालयों के नामांकन की जानकारी माँगी है। नामांकन की स्थिति की समीक्षा के लिये 21 नवम्बर को भोपाल में बैठक बुलाई गई है। बैठक में इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले में दिये गये प्रशिक्षण, प्रदर्शनी में सहभागिता आदि की समीक्षा होगी। बैठक में योजना के लिये प्रत्येक जिले में नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी भाग लेंगे।
क्रमांक/60/2014/1707/वर्मा
No comments:
Post a Comment