AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 9 November 2014

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2014 के लिए अंक निर्धारित

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2014 के लिए अंक निर्धारित

खण्डवा (09 नवम्बर,2014) - राज्य शासन ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2014 के लिए निर्धारित प्रक्रिया, मापदण्ड एवं समय-सारणी के अनुसार जिलों से प्रस्ताव माँगे हैं। प्रत्येक श्रेणी की गुणानुक्रम सूची में प्रथम स्थान प्राप्त शिक्षक का प्रस्ताव राज्य स्तरीय चयन समिति के सामने रखा जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा शिक्षकों की श्रेणीवार गुणानुक्रम सूची तैयार करने के लिए बिन्दुवार अंक का निर्धारण कर दिया गया है। शासन ने इस संबंध में जिलों के कलेक्टर सहित संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, डीईओ, डीपीसी और आदिम-जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त/ जिला संयोजक से प्रस्ताव भेजने के  निर्देश दिये हैं।
क्रमांक/54/2014/1701/वर्मा

No comments:

Post a Comment