शाला में अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने 12 शिक्षकों को किया निलंबित
आदेश जारी
खण्डवा (10,नवम्बर,2014) - कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर 12 शिक्षकांे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिसके की आदेश जारी हो चुके है। निलंबित शिक्षकों की अधिक जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री सोलंकी ने बताया कि यह आदेश कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा के नेतृत्व में जिला स्तरीय दल द्वारा शहरीय क्षेत्र के शालाओं के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना अवकाश लिए अनुपस्थित पाए जाने पर 5 शिक्षकों को निलंबित किया है। वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद एव ंबी.आर.सी. हरसूद के प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर 7 शिक्षकों को निलंबित किया है।
जिला स्तरीय दल के आकस्मिक निरीक्षण में यह थे अनुपस्थित, हुए निलंबित - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर के नेतृत्व में जिला स्तरीय दल द्वारा शहरी क्षेत्र की 12 शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें दल ने शासकीय माध्यमिक शाला मोतीलाल नेहरू, उच्चतर माध्यमिक शाला उर्दू परदेशीपुरा, शासकीय माध्यमिक प्रयोगिक शाला, शासकीय प्राथमिक बालक शाला सिघाड़ तलाई, शासकीय प्राथमिक शाला नारायण राव गदरे, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला पड़ावा-2, शासकीय उर्दू कन्या माध्यमिक शाला परदेशीपुरा , शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पड़ावा, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला परदेशीपुरा, शासकीय प्राथमिक शाला लाला राजपत राय, शासकीय माध्यमिक शाला आनन्द नगर, और शासकीय प्राथमिक शाला आनंद नगर में पहुॅंचकर औचक निरीक्षण किया।
जिसमें बिना अवकाश अनुमति के 5 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कि कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिनके नाम की जानकारी देते हुए परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान ने बताया कि इसमें -
ऽ कन्या माध्यमिक शाला पड़ावा क्रमांक-1 की सहायक शिक्षिका श्रीमती कलावती चौधरी।
ऽ वही कन्या माध्यमिक शाला पड़ावा क्रमांक-1 की सहायक शिक्षिका श्रीमती उर्मिला केलम।
ऽ इसी प्रकार कन्या माध्यमिक शाला पड़ावा क्रमांक-1 की सहायक शिक्षिका श्रीमती दूर्गा पंडित।
ऽ शासकीय कन्या उर्दू माध्यमिक शाला ईमलीपुरा(परदेशीपुरा) की प्रधानअध्यापिका श्रीमती मधुबाला दुबे।
ऽ और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदेशीपुरा की सहायक शिक्षिका कोसर जहॉं शामिल है। जिन्हें की निलंबित किया गया है।
सीईओ जनपद और बी.आर.सी. हरसूद के प्रतिवेदन पर इन 7 को किया निलंबित - इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद और बी.आर.सी. हरसूद के संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर शालाओं में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर 7 शिक्षकों को निलंबित किया है। जिनकी जानकारी देते हुए डीपीसी श्री सोलंकी ने बताया कि इसमें -
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला मंजाधड़ विकासखण्ड हरसूद के सहायक अध्यापक दिनेश ठाकुर।
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला मंजाधड़ विकासखण्ड हरसूद के सहायक अध्यापक रामलाल सरियाम।
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला मंजाधड़ विकासखण्ड हरसूद के संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 सुनील वर्मा।
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला भवानिया विकासखण्ड हरसूद के सहायक अध्यापक विपतसिंह कलम।
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला भवानिया विकासखण्ड हरसूद के सहायक अध्यापक अमर सिंह राजपूत।
ऽ शासकीय प्राथमिक शाला रामपुरी विकासखण्ड हरसूद के प्रधान पाठक अनार सिंह ठाकुर।
ऽ और शासकीय प्राथमिक शाला झुमरखाली की सहायक अध्यापक श्रीमती चन्द्रमणी उईके शामिल है।
क्रमांक/56/2014/1703/वर्मा
No comments:
Post a Comment