खंडवा की प्रतिभाएँ करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व
दिल्ली में दिखाऐंगी नृत्य का जौहर
खंडवा (13 जनवरी, 2014) - कहते है कि प्रतिभा कभी उम्र और हालात की मोहताज नहीं होती। वह कहीं भी, किसी भी स्थिति में अपनी पहचान बना ही लेती हैं। ऐसी ही प्रतिभा के धनी खंडवा जिले के छोटे से गाँव भोजाखेड़ी में मौजूद है। जो भले ही अपने पैरों पर चलने में समर्थ ना हो पाने के कारण अब तक अपना जिला भी ठंग से देख ना पाए हो, लेकिन अब वह प्रतिभा देश की राजधानी में अपनी नृत्य प्रतिभा से जौहर दिखाने जा रही है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 15 और 16 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले समर्थ 2014 कार्यक्रम में भोजाखेड़ी की युवा प्रतिभाएँ विक्रम चैहान, भारत चैहान, नंदराम जामरे, श्याम बामने तथा राधेश्याम पंवार, मनोज भास्कर के निर्देशन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हाथ से दिखाते हैं न्त्य के जौहर:- छैगाँवमाखन विकासखण्ड के ग्राम भोजाखेड़ी के रहने वाले आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों में जन्में विक्रम चैहान, भारत चैहान, नंदराम जामरे, श्याम बामने और राधेश्याम पंवार फिल्मी धूनों और लोक संगीत पर अपने हाथों की टप-टप के साथ जब नृत्य करते हैं, तो देखने वाले भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। उनकी इस नृत्य प्रतिभा को सामाजिक न्याय विभाग की पहल के माध्यम से सामने लाने के बाद इसे पहले राज्य स्तर पर सराहना मिलने के बाद अब इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
हमें अधिकार चाहिये मदद नहीं:- बुलंद हौसलों के धनी और अपनी नृत्य प्रतिभा के बल पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली यह सशक्त प्रतिभाएँ ूम ूंदज जव ूतपहीज दवज बींतपजल का संदेश देते हुए कहती है कि हमें अधिकार चाहिये, मदद नहीं। इस ग्रुप के मेंबर अपने मार्गदर्शक मनोज भास्कर के निर्देशन में अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

टीप:- फोटो क्रमांक 13011417 से 13011421 तक मेल की गई हैं।
क्रमांक: 68/2014/68/वर्मा
No comments:
Post a Comment