AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 20 January 2014

15 फरवरी तक लक्ष्यों को करें पूर्ण सी.ई.ओ. जनपदों की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिये निर्देश

15 फरवरी तक लक्ष्यों को करें पूर्ण

सी.ई.ओ. जनपदों की बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने दिये निर्देश

 

खंडवा (20 जनवरी, 2014) - सोमवार को कलेक्टर नीरज दुबे ने जिले के समस्त विकासखण्डों में संचालित शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री खेत-सड़क योजना के लक्ष्यों को 15 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सी.ई.ओ. जनपद ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करें और व्यवस्थाएँ दुरूस्त करें। ताकि पात्र हितग्राही को आसानी से सरलता एवं सहजता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके हैं। 
        बैठक में उन्होंने जिले में हो रहे रबी फसल के उपार्जन कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। जिस पर उन्होंने नवीन खरीदी केन्द्र यदि खोलने है तो उनकी तार्किक जानकारी प्रस्तुत करने के आदेश दिये। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को जाति प्रमाणीकरण करने के आदेश देने के भी उन्होंने दिये।
टीप:- फोटो क्रमांक 2001145 मेल की गई हैं।       
 क्रमांक: 108/2014/108/वर्मा

No comments:

Post a Comment